पति के सामने सड़क पर छेड़खानी
आरोपी की धुनाई, यशोधरा में मामला दर्ज
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
यशोधरा थाने के तहत अपने पति के साथ जा रही महिला से दिनदहाड़े छेड़खानी की गई है. यशोधरा नगर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अफजल इकबाल अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 24 वर्षीय महिला 17 अक्टूबर की दोपहर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर यशोधरा नगर थाना परिसर से जा रही थी. कामठी रोड पर बाइक पर सवार आरोपी ने महिला के पति को रोका. उसने महिला को 'तुम ओयो होटल में जा रहे हो, तुम्हारा नकाब हटाओ फोटो लेना है मैं एनजीओ से हूँ' यह बोलकर नकाब हटाने के लिए मजबूर किया. इसी बाीच लोग इकट्ठा हो गए. महिला और उसके पति के सच्चाई बताने पर लोगों ने अंसारी को पकड़ लिया. उन्होंने अंसारी की पिटाई कर दी. अंसारी ने अपनी पहचान बताई. घटना की जानकारी मिलने पर यशोधरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची. उसने अंसारी को हिरासत में ले लिया. उसके खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है.