मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

पटाखे फोड़ने से रोका तो दुकानदार पर हमला

बाजार में तीन लोग लकड़ी के डंडे लिए झगड़ रहे हैं, पास खड़ी महिला घबराई दिखती है
एआई इमेज
जुर्म PT24 टीम

जरीपटका में वारदात, चार पर मामला दर्ज

नागपुर.

दुकान के सामने पटाखे फोड़ने से मना करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया. इस बात से गुस्साए पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने दुकानदार और उसके परिजनों से विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया. आरोपियों ने क्रिकेट के बैट और लकड़ी के पट्टों से हमला कर दुकानदार को लहूलुहान कर दिया. गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. घायल रोहित मेहानी की जरीपटका के चौधरी चौक पर स्टील एंड गिफ्ट सेंटर नाम से दुकान है. आरोपी रौनक भरत साधवानी (21), हिना भरत साधवानी (45), भरत साधवानी (45) और संदीप बोईथरमानी (40) दुकान के ऊपरी हिस्से में रहते हैं. 6 नवंबर को रोहित की पत्नी और उसका भाई भरत दुकान में मौजूद थे. इसी दौरान आरोपियों ने दुकान के सामने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया. रोहित की पत्नी और भाई ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. इसी बात को लेकर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने रोहित और उसके भाई पर हमला बोल दिया. आरोपियों ने क्रिकेट बैट और लकड़ी के पट्टों से रोहित पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह जख्मी हो गया. हमले के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत के आधार पर जरीपटका पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन