मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ब्रेकअप का सदमा नहीं सह पाई युवती, एक्सपायरी दवा पीकर दी जान

कमरे में युवती घुटनों पर सिर रखकर बैठी है, पास में पौधा और जलता लैम्प है
एआई इमेज
जुर्म PT24 टीम

तीन साल से था मानसिक तनाव, हुड़केश्वर में वाकया

नागपुर.

प्रेम संबंध टूटने का सदमा एक युवती के लिए इतना भारी पड़ गया कि वह लंबे समय तक मानसिक तनाव से उबर नहीं पाई. तीन साल पहले प्रेमी से ब्रेकअप होने के बाद से अवसाद का सामना कर रही 27 वर्षीय युवती ने एक्सपायरी डेट की दवा का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार युवती के एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे. करीब तीन साल पहले युवक ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था. इसके बाद से युवती मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी. उसका उपचार भी चल रहा था.12 नवंबर की शाम युवती ने कथित तौर पर एक्सपायरी डेट की दवा का सेवन कर लिया. कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर हुडकेश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन