मोबाइल मैसेज पर बवाल, डिलीवरी बॉय को पीटा
लड़कियों को मैसेज करने पर पुराने दोस्त से भिड़ी युवती, दो साथियों के साथ मिलकर किया हमला; मेयो अस्पताल में भर्ती
नागपुर.
लड़कियों को मोबाइल पर मैसेज करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फूड डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात जरीपटका थाना क्षेत्र के लुंबिनी नगर की है.
घायल 26 वर्षीय रोहित बोरकर (ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम करता है. 15 नवंबर की रात वह एनएटी गार्डन के पास बैठकर चाय पी रहा था. इसी दौरान उसकी पुरानी परिचित युवती अपने दो साथियों लक्की कुमरे (20) और अनुप (22) के साथ वहां पहुंची. युवती ने रोहित से लड़कियों को मोबाइल पर मैसेज भेजने को लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिए. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवती ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों की मदद से रोहित पर हमला कर दिया. इसी बीच लक्की कुमरे ने कमर से बेल्ट निकाल ली और रोहित की जमकर पिटाई की. अचानक हुए इस हमले से रोहित बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी रोहित को इलाज के लिए मेयो अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी शिकायत पर जरीपटका पुलिस ने युवती, लक्की कुमरे और अनुप के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रोहित का भी आपराधिक रिकार्ड है.
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।