मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मकान की धूल पड़ोसी के घर पर गिरी तो मचा बवाल

निर्माण स्थल पर दो आदमी बहस कर रहे हैं, एक हाथ में लोहे की छड़ पकड़े है, दिन का उजाला
एआई इमेज
जुर्म PT24 टीम

निर्माण कार्य को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर.

मकान के निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल पड़ोसी के घर पर गिरने को लेकर ऐसा विवाद भड़का कि मामला सीधे मारपीट और हमले तक पहुंच गया. गुस्साए पड़ोसियों ने एक परिवार को घर से बाहर बुलाकर रॉड और डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में दो लोग जख्मी हो गए. वारदात कलमना थाना क्षेत्र के तुकाराम नगर में हुई.

तुकाराम नगर निवासी अवध शरण मिश्रा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. उनके पड़ोस में राजेश दुबे रहते हैं. निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल दुबे के घर पर गिरने से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था. 16 नवंबर की सुबह इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. राजेश दुबे और उसके परिजन इस बात से नाराज होकर मिश्रा परिवार को गालियां देने लगे. इसके बाद उन्हें घर से बाहर बुलाया. विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने रॉड और डंडों से दिलीप मिश्रा तथा पूज्जया मिश्रा पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में दोनों जख्मी हो गए. आरोपियों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने राजेश दुबे, अनुप तिवारी, देवेंद्र दुबे, सावित्री दुबे, किरण दुबे, शीतल दुबे, आंचल दुबे और संदीप तिवारी के खिलाफ दंगा और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन