मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

पार्किंग के विवाद में तलवार लेकर सड़क पर उतरा सनकी

जुर्म PT24 टीम

बाइक खड़ी करने पर भड़का, लोगों को दी जान से मारने की धमकी, तलवार लहराने का वीडियो वायरल

नागपुर

बाइक पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते तलवारबाजी की धमकी तक पहुंच गया. सीताबर्डी थाना क्षेत्र के कोष्टीपुरा में एक व्यक्ति ने तलवार लेकर सड़क पर जमकर हंगामा किया और लोगों को जान से मारने की धमकी दी. गुरुवार रात हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिसर में खलबली मच गई. वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई सीताबर्डी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रवीण प्रेम घुमडे (43) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोष्टीपुरा निवासी प्रवीण के घर के सामने एक दुकान है. गुरुवार रात दो लोगों ने दुकान के पास अपनी बाइक पार्क कर दी. यह बात प्रवीण को नागवार गुजरी. उसने बाइक पार्क करने का विरोध किया और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि प्रवीण गुस्से में अपने घर के भीतर गया और तलवार लेकर सड़क पर आ धमका. इसके बाद वह तलवार लहराते हुए लोगों को धमकाने लगा. अचानक तलवार लेकर सड़क पर उतरे प्रवीण का यह आक्रामक रूप देखकर परिसर के लोगों में दहशत फैल गई.

इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. मामूली पार्किंग विवाद में तलवार लहराकर दहशत फैलाने की इस घटना से व्यापारिक परिसर में तनाव का माहौल बन गया.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन