शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ओडिशा से लातूर जा रही थी गांजे की खेप

जुर्म PT24 टीम

एएनटीएफ ने पकड़ा 47.30 लाख का माल, तीन तस्कर गिरफ्तार

नागपुर.

ओडिशा से गांजे की खेप लेकर महाराष्ट्र पहुंचने की तैयारी थी। ट्रक के जरिए माल को लातूर तक पहुंचाया जाना था, लेकिन नागपुर पहुंचते ही तस्करी के इस कथित खेल पर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने पारडी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 40 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया। गांजे और अन्य सामग्री सहित जब्त माल की कुल कीमत करीब 47 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें गुंडेराव नारायण तोंडारे (39), नामदेव बलीराम रोडे (33) और राजू तेजराव सुनर (39), वरवंटी, अहमदपुर, लातूर शामिल है.

गुप्त सूचना से खुला तस्करी का रास्ता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था और इसे लातूर पहुंचाया जाना था। हालांकि, नागपुर में ही पुलिस ने कथित तस्करी की इस कोशिश को नाकाम कर दिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजे और अन्य सामग्री की कुल कीमत लगभग 47 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किससे खरीदी गई थी, इसे लातूर में किसके हवाले किया जाना था और इस पूरे कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैला था नेटवर्क

इस मामले में सबसे अहम सवाल गांजे की सप्लाई चेन को लेकर है. क्या गिरफ्तार तीनों आरोपी ही इस कारोबार की पूरी कड़ी थे या उनके पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजे के स्रोत, संभावित खरीदारों और तस्करी से जुड़े अन्य संपर्कों की जानकारी जुटा रही है. ओडिशा से निकली 40 किलो गांजे की यह खेप लातूर में किसके पास पहुंचने वाली थी? इस कारोबार के पीछे कौन-कौन से चेहरे छिपे हैं? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे