रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नर्सिंग एडमिशन की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ी, कटऑफ में और राहत के संकेत

नर्सिंग एडमिशन की तारीख 15 नवंबर तक बढ़ी, कटऑफ में और राहत के संकेत
पढ़ाई PT24 टीम

INC के फैसले से ANM, GNM, BSc और MSc Nursing में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त मौका

नागपुर. नर्सिंग कॉलेजों में खाली सीटों को देखते हुए भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) ने प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। ANM, GNM, BSc Nursing और MSc Nursing सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए यह अतिरिक्त समय दिया गया है। काउंसिल ने पात्रता मानदंडों में भी दोबारा छूट देने का फैसला किया है।

कटऑफ में और राहत की संभावना

इससे पहले 16 अक्टूबर को सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 40, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 35 और आरक्षित वर्ग के लिए 30 किया गया था। अब पात्रता मानदंडों में फिर से ढील देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, नई कटऑफ की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नए विद्यार्थियों के लिए अलग बैच

31 अक्टूबर तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नियमित बैच में शामिल होंगे, जबकि 1 से 15 नवंबर के बीच दाखिला लेने वालों के लिए अलग बैच बनाया जाएगा। दोनों बैच की कक्षाएं और परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित होंगी।

कॉलेजों को क्षमता से अधिक प्रवेश की अनुमति नहीं

INC ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज अपनी स्वीकृत क्षमता से अधिक दाखिले नहीं दे सकेंगे। 15 नवंबर के बाद प्रवेश की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

#नागपुर#पढ़ाई#PT24#Education#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे