नागपुर में इंदौर-हैदराबाद वॉल्वो ट्रैवल्स पलटी, छह यात्री घायल सावली फाटे के पास NH-47 पर देर रात हुआ हादसा
ट्रक को ओवरटेक करते समय चालक का नियंत्रण छूटा, सड़क किनारे पलटी बस केलबद पुलिस की मदद से घायलों को निजी एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
नागपुर जिले के सावनेर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। केलवद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-47 बैतूल-सावनेर महामार्ग पर जैतपुर-सावली परिसर में इंदौर से हैदराबाद जा रही इंटरसिटी कंपनी की वॉल्वो ट्रैवल्स अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रैवल्स क्रमांक MP09 BL 9090 में कुल 29 यात्री सवार थे। मंगलवार तड़के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर सावली परिसर के मोड़ पर चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन से नियंत्रण छूट गया और ट्रैवल्स सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
हादसे में 45 वर्षीय सुनीता केदारसिंह वर्मा, 44 वर्षीय रामसिंह सिताराम राजपूत , 24 वर्षीय आयुष शर्मा,18 वर्षीय जमाल पठाण और 22 वर्षीय मोहम्मद शहबाज सहित कुल छह यात्री घायल हुए। सभी को उपचार के लिए सावनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही केलवद पुलिस और हाईवे पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को निजी एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाने में मदद की। वहीं, हादसे में सुरक्षित बचे अन्य यात्रियों को दूसरी हंस ट्रैवल्स के माध्यम से हैदराबाद रवाना किया गया।
इस राहत एवं बचाव कार्य में केलवद पुलिस थाना प्रभारी आशिष सिंह ठाकूर, हाईवे पुलिस API श्रीकांत कोली, पुलिसकर्मी नितेश परखड, दिनेश काकडे तथा हितज्योती आधार फाउंडेशन के टीम सदस्य राजेश सिंदेवार और आकाश यादव ने अहम भूमिका निभाई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण चालक द्वारा ट्रक को ओवरटेक करते समय वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। फिलहाल केलवद पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।