मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस थमाया
अमेरिकी नागरिकता वाले अभिनेता इमरान खान को क्रांति मैदान के आंदोलन में शामिल होने के बाद मुंबई पुलिस ने नोटिस दिया है।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे 28 अक्टूबर तक भारत छोड़कर जाने को कहा गया है। अभिनेता को इस नोटिस की कॉपी मिल चुकी है।
इमरान खान कुछ दिन पहले मुंबई के क्रांति मैदान में हुए आंदोलन में शामिल हुए थे। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। उस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था, और इस पूरे मामले में अभिनेता इमरान खान भी शामिल थे।
खान के पास अमेरिका की नागरिकता है। भारतीय नागरिक न होते हुए भी भारत में इस तरह के आंदोलन में हिस्सा लेने की वजह से इमिग्रेशन कानून की संबंधित धाराओं के तहत अभिनेता पर यह कार्रवाई की गई है।
CJP आंदोलन में शामिल होने के बाद से इमरान खान पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इस नोटिस के साथ उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं।