गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मुंबई में पटाखों के बॉक्स पर रणवीर सिंह की तस्वीर, छपा है हम्जा अली मजारी का डायलॉग

शाम की रोशनी में मुंबई की पटाखा दुकान के बाहर रंगीन डिब्बे सजे हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 टीम

मुंबई की पटाखा दुकान में 'धुरंधर' के हम्जा अली मजारी बने रणवीर सिंह की तस्वीर और उनके मशहूर डायलॉग वाले बॉक्स बिक रहे हैं। दिवाली पर यह अनोखा अंदाज फैंस में चर्चा का विषय बना है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों 'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ी में अपने दमदार किरदार की वजह से चर्चा में हैं। उनका निभाया हम्जा अली मजारी का किरदार दर्शकों को पसंद आया है। अब इस किरदार की लोकप्रियता सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं रही।

इस साल दिवाली पर भी हम्जा का जलवा दिख रहा है। मुंबई की पटाखों की दुकानों में रणवीर की तस्वीर वाले पटाखों के बॉक्स बिक्री के लिए रखे गए हैं।

मुंबई की दुकान 'पटाखा हाउस' में हम्जा अली मजारी के रूप में रणवीर सिंह की तस्वीर वाले बॉक्स देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, इन बॉक्स पर उनका मशहूर डायलॉग भी छपा है: "अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो... तो मैं धमाका शुरू करूं।" पटाखों की दुकान का यह अनोखा अंदाज इन दिनों सबका ध्यान खींच रहा है।

दिवाली के उत्साह और हम्जा अली मजारी के दमदार अंदाज का यह मेल देखकर फैंस में उत्सुकता है। बॉक्स पर रणवीर की तस्वीर और उनका डायलॉग देखकर अंदाज़ा लगता है कि 'धुरंधर' के इस किरदार की लोकप्रियता कितनी बढ़ गई है।

'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ी में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी और हम्जा अली मजारी, दो अलग किरदार निभाए हैं। दोनों भूमिकाओं में उनका रूप, अभिनय की तीव्रता और भावनात्मक रंग दर्शकों को खास तौर पर भाए हैं। फैंस उनके अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों ने उनके प्रदर्शन को 'GOAT लेवल परफॉर्मेंस' भी कहा है।

इन किरदारों के लिए रणवीर ने जो बदलाव किया और परदे पर उनकी असरदार मौजूदगी की वजह से हम्जा अली मजारी दर्शकों को याद रह गया है। अब फिल्म का उनका मशहूर डायलॉग सीधे पटाखों के बॉक्स पर दिख रहा है, तो इस किरदार की लोकप्रियता फिर चर्चा में आ गई है।

मुंबई की पटाखा दुकान ने दिवाली की ब्रांडिंग में हम्जा अली मजारी को शामिल कर एक अलग ही आइडिया आज़माया है। फिल्म के लोकप्रिय किरदार को त्योहार से इस तरह जोड़ने की वजह से यह पहल चर्चा का विषय बन गई है। रुपहले परदे पर दर्शकों का दिल जीतने वाला हम्जा अब आम लोगों की दिवाली की खरीदारी में भी नज़र आ रहा है।

इस दिवाली पर पटाखों के बॉक्स पर रणवीर सिंह की तस्वीर और उनका मशहूर डायलॉग देखकर फैंस में इस अनोखी बात की चर्चा है। इस तरह बॉक्स ऑफिस से लेकर दिवाली के बाज़ार तक रणवीर सिंह के हम्जा अली मजारी का जलवा कायम दिख रहा है।

#नागपुर#कल्चर#PT24#Culture#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन