गुरूवार, 12 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
PT24 खास खबर

सीएम सिटी में बहन-बेटियों की सुरक्षा पर सवाल!

शहर PT24 टीम

यह सवाल आज हर नागपुरवासी के मन में उठना चाहिए। जिस शहर से मुख्यमंत्री आते हैं, उसी शहर में यदि महिलाएं और बेटियां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो यह पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है।

नागपुर में महिलाएं और मासूम बच्चियां कितनी सुरक्षित हैं? उपराजधानी में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस के दावों के बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जनवरी से सितंबर 2026 तक शहर में बलात्कार के 195 मामले दर्ज किए गए, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ के 347 मामले सामने आए। बलात्कार के मामलों में परिमंडल-4 सबसे आगे रहा, जहां 41 मामले दर्ज हुए। हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन में सर्वाधिक 14 और नंदनवन में 10 मामले सामने आए। वहीं, परिमंडल-6 में 39 मामले दर्ज हुए, जिनमें जरीपटका में 13 और नवीन कामठी में 9 मामले शामिल हैं। छेड़छाड़ के मामलों में परिमंडल-2 सबसे आगे रहा, जहां 84 मामले दर्ज हुए। गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में सर्वाधिक 30 और मानकापुर में 22 मामले सामने आए। इसके अलावा MIDC में 20, हुडकेश्वर में 18 और जरीपटका में 16 मामले दर्ज किए गए। सबसे चिंताजनक तस्वीर नाबालिग बच्चियों की है। इस साल बच्चियों के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत 119 मामले दर्ज हुए, जिनमें परिमंडल-6 में सबसे ज्यादा 29, परिमंडल-4 में 23 और परिमंडल-5 में 21 मामले सामने आए। वहीं, नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के भी 86 मामले दर्ज किए गए। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, परिमंडल-6 में 19 और परिमंडल-3 व 4 में 18-18 मामले सामने आए। हालांकि, बदनामी के डर और सामाजिक दबाव के कारण कई पीड़िताएं शिकायत दर्ज कराने से बचती हैं, जबकि कुछ मामलों को आपसी समझौते से दबा दिया जाता है। ऐसे में वास्तविक आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है। सवाल यह है कि जब उपराजधानी में महिलाओं के साथ-साथ मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं, तो महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत आखिर क्या है?

#नागपुर#शहर#PT24#Civic#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन