कोल्ड स्टोरेज मशीन लगाने के नाम पर 75.76 लाख की चपत
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दाल मिल संचालक हुआ शिकार, दंपति सहित तीन पर मामला दर्ज
नागपुर.
कारोबार बढ़ाने और लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाकर एक कारोबारी 75.76 लाख रुपये का चूना लगाया गया है. कोल्ड स्टोरेज मशीन लगाने के नाम पर शुरू हुआ यह पूरा मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. लकड़गंज पुलिस ने नरेंद्र मारूति काशीवार (49), उज्जवला नरेंद्र काशीवार (41), बेसा, पिपला
और राहुल पुरुषोत्तम ठाकरे (41) करमान रेसिडेंसी, महाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता अमितकांत मोटवानी दालमिल व्यवसायी है. उनसे नरेंद्र काशीवार ने संपर्क किया. उसने मोटवानी को अपनी एन.एक्स रेफ्रीजरेशन कंपनी होने का बताया. उसने अपनी कंपनी के कोल्ड स्टोरेज का कारोबार करने की जानकारी दी. उसने मोटवानी से भेंट करने के बाद उन्हें दाल मिल में कोल्ड स्टोरेज बनाने को कहा. मोटवानी ने काशीवार को कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए कोटेशन देने को कहा. कोटेशन देने के बाद मोटवानी सहमत हो गए. उसपर दोनों ने हस्ताक्षर किए. इसके बाद काशीवार ने अपनी पत्नी उज्जवला और राहुल ठाकरे ने समय-समय पर 75.76 लाख रुपए लिए. बाद में कोल्ट स्टोरेज के लिए लगनेवाली मशीन भी उपलब्ध नहीं कराई. मोटवानी ने लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।