मोटोरोला ने यूजर्स के लिए उतारा अपना कम्युनिटी ऐप 'मोटोरोलर्स'
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
मोटोरोला ने अपना अधिकृत कम्युनिटी ऐप 'मोटोरोलर्स' लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स, फैन्स और टेक पसंद करने वाले एक साथ जुड़ सकेंगे।
लोकप्रिय टेक और स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने आज अपने अधिकृत कम्युनिटी ऐप का ऐलान कर दिया। इस ऐप का नाम 'मोटोरोलर्स' (Motorollers) रखा गया है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए यूजर्स, फैन्स, कंटेंट क्रिएटर्स और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपनी पसंद के विषयों पर आपस में बातचीत कर सकेंगे। साथ ही इस ऐप से विचारों का आदान-प्रदान भी होगा और नए समुदाय भी बनाए जा सकेंगे।
कंपनी ने यह ऐप सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रखा है। इसका मकसद उन लोगों को एक जगह लाना है, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फोटोग्राफी, ट्रैवल, गेमिंग, खेल और लाइफस्टाइल जैसे अलग-अलग विषयों में रुचि है।
ऐप की सबसे खास बात 'ट्राइब्स' (Tribes) है। यह एक ऐसा समुदाय है, जो एक जैसी पसंद और शौक रखने वाले लोगों को आपस में जोड़ता है। यूजर्स यहां अपना प्रोफाइल बना सकते हैं, कंटेंट पब्लिश कर सकते हैं और चर्चाओं में हिस्सा ले सकते हैं। समुदाय में अपनी पहचान बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का मौका भी इसी ऐप के जरिए मिलेगा।
ऐप में बातचीत के लिए कुछ खास विकल्प भी रखे गए हैं। इनके नाम 'वाइब चेक' (Vibe Check), 'हॉट टेक' (Hot Take) और 'डीप डाइव' (Deep Dive) हैं। इनका मकसद सदस्यों की भागीदारी बढ़ाना है। पोल के जरिए लोगों की राय जानी जा सकेगी, अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखी जा सकेगी और विस्तृत लेखों के जरिए किसी विषय को गहराई से समझा जा सकेगा।
मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी. एम. नरसिम्हन ने कहा कि मोटोरोला में हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि टेक्नोलॉजी को लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना चाहिए और अपने विचार रखने की ताकत देनी चाहिए। उनके मुताबिक, 'मोटोरोलर्स' के जरिए कंपनी ऐसा प्लेटफॉर्म दे रही है, जहां उसके यूजर्स, फैन्स और टेक्नोलॉजी के शौकीन एक साथ आ सकते हैं, अपनी पसंद शेयर कर सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और अर्थपूर्ण रिश्ते बना सकते हैं।
'मोटोरोलर्स' ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस समुदाय से जुड़ने और 'मोटोरोलर्स' बनने के लिए यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।