शुक्रवार, 18 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:37 IST

मोबाइल गेम के चक्कर में नाबालिग का यौन शोषण

नागपुर.

मोबाइल गेम खेलने के दौरान युवक के चक्कर में फंसी नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया गया है. बेलतरोडी पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के सीतापुर पहुंच से सकुशल नागपुर लाया है. 17 वर्षीय छात्रा को मोबाइल पर फ्री फेयर गेम खेलने की लत है. इसी दौरान वह सीतापुर के सूरज कुमार राजपूत के संपर्क में आई. दोनों की दोस्ती हो गई. सूरज ने उसे प्रेम करने का झांसा दिया. 17 सितंबर को छात्रा अपने घर से गायब हो गई. उसके परिजनों की शिकायत पर बेलतरोडी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया. पुलिस को छात्रा के सीतापुर में होने की जानकारी मिली. वहां दबिस देकर छात्रा को मुक्त कराया गया. उसका शोषण किए जाने का पता चला. सूरज को हिरासत में लिया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे