कुख्यात तड़ीपार शिबू गिरफ्तार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
सदर पुलिस ने इमामबाड़ा के कुख्यात तड़ीपार अपराधी सेबेस्टियन उर्फ सीबू राफेल एंथोनी को गड्डीगोदाम गोदाम चौक पर पकड़ा है. शिबू को अगस्त माह में दो साल के लिए जिले से तड़ीपार किया गया था. इसके बाद भी वह शहर में ही रहता था. सदर पुलिस को गश्त के दौरान गड्डीगोदाम स्थित सेंट जॉन स्कूल के पास शिबू दिखाई दिया. पुलिस को देखकर वह भागने लगा. पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया. शिबू के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, हफ्ता वसूली सहित कई मामले दर्ज है. उसकी इमामबाड़ा थाना परिसर में दहशत है.