चोरियां कर रहा था तड़ीपार अपराधी
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
तड़ीपार होने के बावजूद शहर में चोरियां करने वाले अपराधी को प्रताप नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी दुर्गेश शंकर पंचेश्वर (29) संत तुकडोजी नगर, सुभाष नगर है. दुर्गेश पेशेवर अपराधी है. उसे नवंबर 2024 में दो साल के लिए जिले से तड़ीपार किया गया था. तड़ीपार होने के बाद भी वह शहर में रहकर चोरियां करता था. रेस्टोरेंट से सबमर्सिबल पंप चुराने के एक प्रकरण की जांच में पुलिस को दुर्गेश के लिप्त होने का पता चला. जयताला मार्ग पर ग्रस्त के दौरान पुलिस ने दुर्गेश को एक्टिव से जाते हुए पकड़ा. पूछताछ करने पर उसने एक्टिवा चोरी की होने का बताया. उससे चोरी की दो एक्टिवा और सबमर्सिबल पंप बरामद किया गया है.