कर्तव्य मेला-2026 में शहर पुलिस को 12 पदक
नागपुर.
महाराष्ट्र राज्य पुलिस कर्तव्य मेला-2026 में शहर पुलिस ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक हासिल किए है. उसे राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है. अधिकारी-कर्मियों ने विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक स्पर्धाओं में अपनी दक्षता साबित करके यह सफलता पाई है. प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते गए है. पुणे में आयोजित 21वें महाराष्ट्र राज्य पुलिस कर्तव्य मेला-2026 में 5 से 10 अक्टूबर 2026 के दौरान विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं. इनमें निरीक्षण परीक्षण, (पोर्ट्रेट), आपराधिक कानून, (फॉरेंसिक साइंस), चिकित्सा-कानूनी परीक्षण, फिंगरप्रिंट, सूचना प्रौद्योगिकी, पुलिस वीडियोग्राफी और श्वान दस्ते से संबंधित प्रतियोगिताएं शामिल थी. नागपुर शहर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और व्यावसायिक क्षमता का प्रदर्शन किया.