बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:12 IST

क्राइम ब्रांच के हुक्का पार्लर पर छापे

धरमपेठ-गांधीनगर में कार्रवाई, संचालक सहित 15 पर मामले दर्ज

क्राइम ब्रांच के हुक्का पार्लर पर छापे

धरमपेठ-गांधीनगर में कार्रवाई, संचालक सहित 15 पर मामले दर्ज

नागपुर.

क्राइम ब्रांच ने दो हुक्का पार्लर पर दबिस देकर उसके संचालक सहित 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. यह कार्रवाई धरमपेठ और गांधीनगर में की गई. एनडीपीएस टीम ने धरमपेठ स्थित 'द फ्यूजन कैफे' में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा. वहां ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकू फ्लेवर का हुक्का परोसा जा रहा था. पुलिस ने कैफे के मैनेजर विक्रांत शिंदे और शुभम वैद्य को हिरासत में लेकर 32 हजार रुपए का सामान बरामद किया. दोनों के खिलाफ सीताबर्डी थाने में मामला दर्ज किया गया. दूसरी कार्रवाई एसएसबी ने गांधीनगर के 9 लाउंज में की. वहां 10 ग्राहक हुक्का पीते हुए मिले. हुक्का पार्लर के संचालक अभिषेक जैन, मैनेजर निखिल खोब्रागड़े और कर्मचारी रूपेश वानखेडे को गिरफ्तार करके 10 ग्राहकों के खिलाफ भी कार्रवाई की. इस कार्रवाई से हु्क्का पार्लर संचालकों में खलबली मची हुई है.

सूत्रों के अनुसार वीसीए की एक चर्चित होटल, वर्धा मार्ग और मेडिकल चौक स्थित पॅब सहित कुछ स्थानों पर खुलेआम हुक्का के साथ मादक पदार्थ का भी इस्तेमाल होता है. इन स्थानों पर कई मर्तबा हत्या सहित कई दूसरी गंभीर घटनाएं हुई है. उन्हें लेकर पुलिस का रवैया काफी नरम होता है. वहां जाने से अधिकारियों को भी पसीन छूट जाता है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने तीन माह पहले हिम्मत दिखाकर वीसीए की होटल पर छापा मारा था. इसके कुछ दिन बाद सबकुछ सामान्य हो गया. पुलिस हमेशा विशेष मूहिम के नाम पर छोटों पर ही कार्रवाई करती है बड़ी मछलियों को नजरंदाज कर दिया जाता है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे