काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्रर की शादी की चर्चा तेज, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की पोस्ट आई सामने
सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर बेटी काव्या के रिसेप्शन का न्योता दिया।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रर की शादी को लेकर कुछ समय से अफवाहें चल रही थीं। अब यह चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
वजह यह है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मिलने उनके जुबली हिल्स वाले मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जानकारी के मुताबिक दोनों बेटी काव्या के रिसेप्शन का न्योता देने गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट कीं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तेलंगाना सीएमओ के एक्स अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और श्रीमती कावेरी मारन ने माननीय मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी के जुबली हिल्स वाले निवास पर मुलाकात की और उन्हें बेटी काव्या मारन के विवाह समारोह के लिए आमंत्रित किया। कैप्शन के मुताबिक काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंद्रन का विवाह समारोह 21 नवंबर को चेन्नई में होगा।
शादी की तारीख को लेकर एक और जानकारी भी सामने आई है। इसके मुताबिक एसआरएच की मालकिन काव्या मारन और फिल्म जेलर 2 के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्रन 11 नवंबर को ग्रीस में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। फिर 21 नवंबर को चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल में भव्य रिसेप्शन होने की संभावना है। उम्मीद है कि इसमें कई बड़े फिल्मी कलाकार, क्रिकेटर और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। हालांकि काव्या मारन या अनिरुद्ध रविचंद्रर, दोनों में से किसी ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वह सन ग्रुप की ही आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन भी हैं। वह अक्सर आईपीएल मैचों में पहुंचकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं।
अनिरुद्ध रविचंद्रर जाने-माने संगीतकार हैं। 2012 में तमिल फिल्म 3 के गाने व्हाय धिस कोलावेरी डी से वह दुनिया भर में मशहूर हुए। इसके बाद 2014 में उन्होंने कथी और वेलाइइल्ला पट्टाधारी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में संगीत दिया। आगे चलकर 2021 में मास्टर, 2023 में शाहरुख खान की जवान, 2025 में अजित कुमार की सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर विदामुयार्ची और 2025 में ही रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म कुली का संगीत भी उन्होंने तैयार किया।