कचरा फेंकने पर विवाद, दो भाइयों का सिर फोड़ा
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
पड़ोसियों ने लाठियों से किया हमला, दुपहिया वाहन में भी की तोड़फोड़
नागपुर.
घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. गुस्साए पड़ोसियों ने दो भाइयों पर लाठियों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. आरोपियों ने उनकी दुपहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. यह वारदात एमआईडीसी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में हुई. अशोक वर्मा राजीव नगर में रहते हैं। उनके पड़ोस में रवींद्र प्रसाद का परिवार रहता है. पांच नवंबर की सुबह वर्मा अपने घर की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान पड़ोस के मकान की ऊपरी मंजिल से राजेंद्र प्रसाद ने कचरा नीचे फेंका. हवा के साथ कचरा उड़कर वर्मा के घर में आने लगा. इस पर वर्मा की पत्नी ने रवींद्र प्रसाद को कचरा फेंकने से मना किया. इसी बात पर विवाद शुरू हो गया. रवींद्र प्रसाद गाली-गलौज करने लगे. वर्मा, उनके बेटे अमन व अभिषेक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय बढ़ गया. रवींद्र प्रसाद, अनिरुद्ध प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद और हर्ष प्रसाद ने लाठियों से अमन और अभिषेक पर हमला कर दिया. हमले में दोनों भाइयों के सिर फूट गए और वे घायल हो गए. आरोपियों ने अशोक वर्मा की दुपहिया वाहन में भी तोड़फोड़ की. शिकायत के आधार पर एमआईडीसी पुलिस ने प्रसाद परिवार के सदस्यों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।