सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 06:53 IST

कच्चे तेल की मार: HPCL को हर सिलेंडर पर 245 रुपये का घाटा, बढ़ सकते हैं LPG के दाम

HPCL के मुताबिक नवंबर में प्रति सिलेंडर घाटा 327 रुपये तक पहुंच सकता है, इसलिए घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कच्चे तेल की मार: HPCL को हर सिलेंडर पर 245 रुपये का घाटा, बढ़ सकते हैं LPG के दाम तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

दुनिया भर में तनाव का माहौल है और इसका सीधा असर कच्चे तेल के दामों पर पड़ा है। कच्चा तेल काफी महंगा हो गया है। इस वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। HPCL को फिलहाल हर LPG सिलेंडर पर 245 रुपये का घाटा हो रहा है। अब आशंका जताई जा रही है कि इसका बोझ आम लोगों की जेब पर भी पड़ सकता है।

HPCL के मैनेजिंग डायरेक्टर ने साफ किया कि नवंबर में यह घाटा बढ़कर 327 रुपये तक पहुंच सकता है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से कंपनियों को यह नुकसान हो रहा है। दुनिया में कई मोर्चों पर जंग चल रही है और इसी कारण कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल विपणन कंपनियां इसी की मार झेल रही हैं।

HPCL के मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक जुलाई से सितंबर यानी दूसरी तिमाही में LPG सिलेंडर की बिक्री से कंपनी को 500 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन फिलहाल घरेलू सिलेंडर बाजार भाव से कम दाम पर बेच रही हैं। इसी वजह से इन कंपनियों को बड़ा घाटा सहना पड़ रहा है।

मुश्किल सिर्फ कच्चे तेल के महंगे होने की नहीं है। माल ढुलाई का बढ़ता खर्च भी कंपनियों की बैलेंस शीट पर असर डाल रहा है। कंपनी के कहने के मुताबिक सुएजमैक्स टैंकरों का भाड़ा पहली तिमाही में 4 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके अलावा मौजूदा हालात को देखते हुए HPCL इमरजेंसी खरीद पर भी विचार कर रही है, जिससे बोझ और बढ़ रहा है।

HPCL ने पिछले हफ्ते अपने तिमाही नतीजे जारी किए। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 3,625.22 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। पहली तिमाही में उसे 12,264.67 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। यह ध्यान देने की बात है कि सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 6.1 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,859 करोड़ रुपये था।

कंपनी के कामकाज से होने वाली कमाई यानी रेवेन्यू सालाना आधार पर 26.1 फीसदी बढ़कर 1,39,140 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल कंपनी ने 1,10,323 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन मौजूदा हालात में सवाल यह उठ रहा है कि इस घाटे की भरपाई के लिए क्या LPG के दाम बढ़ाने की नौबत आएगी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे