गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:20 IST

जीमेल में जरूरी ईमेल स्पैम में जा रहे हैं? कॉन्टैक्ट और फिल्टर से निकलेगा हल

जरूरी ईमेल बार-बार स्पैम फोल्डर में जा रहे हों तो गूगल के बताए आसान तरीकों से यह समस्या सुलझ सकती है।

जीमेल में जरूरी ईमेल स्पैम में जा रहे हैं? कॉन्टैक्ट और फिल्टर से निकलेगा हल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

जीमेल इस्तेमाल करने वालों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि कई जरूरी ईमेल सीधे इनबॉक्स में आने के बजाय स्पैम फोल्डर में पहुंच जाते हैं। परेशानी तब बढ़ जाती है, जब किसी अहम कंपनी, बैंक या ऑफिस के मेसेज लगातार स्पैम फोल्डर में जमा होने लगते हैं।

गूगल का कहना है कि जब स्पैम फोल्डर में आए ईमेल को नॉट स्पैम मार्क नहीं किया जाता, तब यह समस्या खड़ी होती है। अगर आपको भी ऐसी दिक्कत आ रही है, तो कुछ आसान तरीकों से इसे सुलझाया जा सकता है।

कंपनी के मुताबिक किसी जरूरी ईमेल के स्पैम में जाने की एक वजह यह है कि उसे स्पैम फोल्डर से हटाकर नॉट स्पैम नहीं किया गया। इसके अलावा भेजने वाले का ईमेल एड्रेस गूगल कॉन्टैक्ट्स में सेव न हो या सही फिल्टर सेट न किया गया हो, तब भी जरूरी ईमेल स्पैम फोल्डर में जा सकते हैं।

सबसे पहले जीमेल खोलिए और बाईं तरफ दिख रहे मोर पर जाइए। इसके बाद स्पैम फोल्डर खोलिए। जो ईमेल आपको इनबॉक्स में चाहिए, उसे चुनिए और ऊपर दिख रहे नॉट स्पैम विकल्प पर क्लिक कीजिए। इतना करते ही वह ईमेल स्पैम फोल्डर से निकल जाएगा।

दूसरा तरीका है भरोसेमंद सेंडर का ईमेल एड्रेस गूगल कॉन्टैक्ट्स में सेव करना। इसके लिए गूगल कॉन्टैक्ट्स खोलिए और क्रिएट कॉन्टैक्ट्स का विकल्प चुनिए। फिर सेंडर का नाम और बाकी जरूरी जानकारी भरकर कॉन्टैक्ट सेव कर दीजिए। इससे जीमेल को उस सेंडर को पहचानने में मदद मिलेगी और ईमेल के स्पैम फोल्डर में जाने की संभावना कम हो जाएगी।

अगर किसी खास सेंडर के ईमेल बार-बार स्पैम में जा रहे हैं, तो जीमेल में उसके लिए एक फिल्टर बनाया जा सकता है। ध्यान रखिए कि यह काम कंप्यूटर पर जीमेल खोलकर ही करना होगा। जीमेल खोलिए और ऊपर बने सर्च बार में शो सर्च ऑप्शन्स चुनिए। फिर फ्रॉम वाले खाने में सेंडर का ईमेल पता डालिए और क्रिएट फिल्टर पर क्लिक कीजिए।

फिल्टर बनाने के बाद आपको नेवर सेंड इट टू स्पैम का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक कीजिए। उसके बाद क्रिएट फिल्टर पर क्लिक कीजिए। इससे जीमेल को उस प्रेषक के ईमेल स्पैम में न भेजने का निर्देश मिल जाता है। अगर किसी भरोसेमंद सेंडर के ईमेल लगातार स्पैम फोल्डर में जा रहे हों, तो यह सेटिंग सबसे काम की तरकीबों में से एक साबित हो सकती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे