जिबूती के तट के पास नाव डूबी, 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत, 116 लापता
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
अफ्रीका के जिबूती के तट के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नाव समंदर में डूब गई। इस हादसे में कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई है, जिनमें 15 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। करीब 116 लोग अभी भी लापता हैं।
संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने रविवार को बताया कि यह हादसा 8 और 9 अक्टूबर की दरम्यानी रात को हुआ। अचानक हुए इस हादसे के बाद अफ्रीका में प्रवासियों के सुरक्षित सफर का सवाल एक बार फिर सामने आ गया है।
बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में खतरनाक समुद्री रास्ते से सफर करने वाले इन प्रवासियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मरने वालों में 15 बच्चे होने की वजह से घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। नाव डूबने के बाद कई यात्री समंदर में लापता हो गए। उन्हें ढूंढना बड़ी चुनौती है और सभी बचाव एजेंसियां अब इस काम में जुटी हैं।
अफ्रीका के कई देशों से हजारों लोग रोजगार, आर्थिक स्थिरता और बेहतर जिंदगी की तलाश में खतरनाक रास्तों से पलायन करते हैं। अक्सर इन सफरों में नावें क्षमता से ज्यादा यात्रियों से भरी होती हैं। सफर के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होते। खराब मौसम और मानव तस्करी के जाल की वजह से ऐसे सफर में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। जिबूती के पास हुए इस हादसे ने प्रवासियों के सफर के खतरों की ओर फिर ध्यान खींचा है।
इस हादसे में 109 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और करीब 116 लोग लापता हैं। मृतकों और लापता लोगों की संख्या को देखें तो यह हाल के समय के गंभीर प्रवासी हादसों में से एक है। लापता यात्रियों की तलाश में बचाव दल लगे हुए हैं।
मृतकों की पहचान करना प्रशासन के सामने एक अहम काम है। इस हादसे के बाद एक बार फिर यह बात रेखांकित हुई है कि समुद्र के रास्ते होने वाले गैरकानूनी पलायन पर काबू पाने के साथ-साथ प्रवासियों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की जरूरत है।