मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
16:41 IST

मेडिकल चौक में करीब 100 साल पुराने 5 पेड़ काटे जाने का आरोप, विज्ञापन कंपनी के कर्मचारियों पर संदेह

नागपुर: मेडिकल चौक ऑटो स्टैंड में सेंटर पॉइंट हॉस्पिटल के सामने होर्डिंग के पास करीब 100 साल पुराने पांच बड़े पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पेड़ों की कटाई की गई।

बताया जा रहा है कि मौके पर दो पीपल, दो करंज और एक आम का पेड़ मौजूद था। ये पेड़ काफी पुराने और विशाल थे। वर्षों से इनकी छांव में ऑटो चालक, यात्री और राहगीर गर्मी से राहत लेते थे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन कंपनी से जुड़े लोगों द्वारा ही इन पेड़ों को कटवाया गया है। हालांकि,नागरिकों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि पेड़ों की कटाई किसके आदेश पर और किसकी अनुमति से की गई।

पेड़ों की कटाई के बाद ऑटो स्टैंड परिसर में छांव पूरी तरह खत्म हो गई है। ऑटो चालकों का कहना है कि पहले इन पेड़ों के नीचे बड़ी संख्या में लोग गर्मी से बचने के लिए रुकते थे, लेकिन अब उन्हें तेज धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि यदि पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी तो करीब 100 साल पुराने पेड़ों को हटाने की आवश्यकता क्यों पड़ी और इसके लिए वैध अनुमति किस विभाग से ली गई थी?

नागरिकों और ऑटो चालकों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पेड़ों की कटाई की जांच, अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही काटे गए पेड़ों की जगह नए पेड़ लगाने और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

अब सवाल यह है कि आखिर इन पुराने पेड़ों को किसने कटवाया और क्या इसके लिए नियमों के तहत अनुमति ली गई थी?

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे