बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इलाज के नाम पर बुजुर्ग दंपति से ठगी

साईंनाथ रामोड पीआई धंतोली थाना
जुर्म PT24 टीम

हाल की तीसरी घटना, धंतोली में मामला दर्ज

नागपुर.

इलाज के नाम पर भी ठगी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंबई के नामी डॉक्टर से पत्नी का इलाज कराने का भरोसा दिलाकर तीन आरोपियों ने 76 वर्षीय बुजुर्ग को 2 लाख 94 हजार रुपये का चूना लगा दिया. नकद, चेक और यूपीआई से रकम वसूलने के बाद आरोपी गायब हो गए. यह मामला धंतोली थाना क्षेत्र का है.

टिकेकर रोड स्थित ओमकार टावर निवासी 76 वर्षीय गुलशन मायादास कोहली अपनी 71 वर्षीय पत्नी आशा कोहली के टखने का इलाज कराना चाहते थे. इसी दौरान एक आरोपी ने खुद को गोयल बताकर संपर्क किया और मुंबई के डॉक्टर शिंदे से इलाज कराने का भरोसा दिलाया. उसने बताया कि डॉ. शिंदे के इलाज से कई मरीज ठिक हुए है. इसके बाद दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इलाज के नाम पर नकद, चेक और यूपीआई के जरिए 2 लाख 94 हजार रुपये वसूल लिए. हाल में यह तीसरा मामला सामने आया है. इसके पूर्व शांतिनगर और कोतवाली थाना परिसर में भी इसी तरह शिकार बनाया गया था. आगामी दिनों में और भी मामले सामने आने की उम्मीद है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे