मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

घर आई मासूम भांजी से छेड़खानी

कैलाश देशमाने पीआई नंदनवन थाना
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

नंदनवन इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसमे दस साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किए जाने का आरोप उसके ही मौसा पर लगा है. आरोपी मौसा ने मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने बच्ची को अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ अश्लील हरकत की. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. सोमवार की शाम बच्ची आरोपी 40 वर्षीय मौसा के घर खेलने के लिए गई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने करीब बुलाया. उसने बच्ची से अश्लील हरकत की. घटना से घबराई बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद मां ने नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे