मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

बुजुर्ग चौकीदार पर जानलेवा हमला

जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

अपराधियों ने रात के समय ड्यूटी करने वाले बुजुर्ग चौकीदार पर जानलेवा हमला किया है. यह वारदात कलमना थाना क्षेत्र के चिखली लेआउट में सोमवार देर रात हुई. 70 वर्षीय सुखराम निर्मलकर चिखली लेआउट स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में चौकीदारी करते हैं. वह सोमवार रात करीब 2 बजे ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान चेहरे पर स्कार्फ बांधे दो आरोपी वहां पहुंचे और निर्मलकर को गालियां देते हुए धमकाने लगे. बुजुर्ग ने उन्हें वहां से चले जाने को कहा तो दोनों ने उन पर हमला कर दिया. आरोपियों ने निर्मलकर के साथ जमकर मारपीट की और किसी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया. हमले में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल निर्मलकर को उपचार के लिए मेयो अस्पताल पहुंचाया गया. कलमना पुलिस ने हमले का मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे