मां के सामने बालक की गर्दन मरोड़कर डकैती
पति के साथी कर्मी ने दी थी टिप, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
प्लास्टीक की गन और चाकू की नोंक पर घर में घूसे अपराधियों ने बालक की उसकी मां के सामने ही गर्दन मरोड़कर लूटपाट की है. यह वारदात गिट्टीखदान थाने के तहत नेताजी को-आपरेटिव सोसायटी में हुई. इस वारदात से परिसर में दहशत मची हुई है. पुलिस ने नाबालिग सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है. उन्होंने महिला के पति के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की टिप पर वारदात को अंजाम दिया है. सौम्या पालुरु 23 अक्तूबर की साथ परिवार के साथ घर में सोई थी. रात 12.30 बजे चार से पांच अपराधियों ने सौम्या के घर में प्रवेश किया. वह सौम्या और उनके परिजनों को प्लास्टीक की गन और चाकू दिखाकर धमकाने लगे. हमला करने की मुद्रा में आकर सौम्या को गहने और नकदी सौंपने को कहा. सौम्या और परिजनों को बंधक बनाकर आलमारी में खोजबीन करने लगे. इसी दौरान सौम्या का 14 साल को बेटा वहां आया. अपराधियों को देखते ही सौम्या का बेटा भयभीत होकर शोर मचाने लगा. एक अपराधी ने बालक की गर्दन मरोड़ दी. सौम्या का बेटा दर्द से कराहने लगा. नाखून लगने से उसकी गर्दन पर चोट भी आ गई. इसके बाद अपराधी सौम्या के गले से चेन लूटने लगे. सौम्या और उनका बेटा शोर मचाने लगे. अपराधी दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए. सौम्या ने पुलिस को घटना की सूचना दी. गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंच गई.
कार्यालय के कर्मचारी ने दी थी जानकारी
उसने सीसीटीवी के आधार पर खोजबीन आरंभ की. जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित राजकुमार सोमकुंवर महिला के पति के गढ़चिरौली स्थित कार्यालय में काम कर चुका था। पुलिस के मुताबिक, उसे जानकारी थी कि महिला के पास कार्यालय से संबंधित करोड़ों रुपये की नकदी नियमित रूप से रहती है. इसी जानकारी को उसने अपने साथियों के साथ साझा किया और कथित तौर पर डकैती की साजिश रची. पति के घर पर मौजूद नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित राजकुमार सोमकुंवर (32), आकाश संजय मेश्राम (31), पियुष धनराज गोस्वामी (20), निखिल प्रफुल्ल दुबे (20) और भूषण संजय अलोणे (19) के रूप में हुई है. सभी आरोपी नागपुर और वाड़ी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, निखिल दुबे तड़ीपार आरोपी है. वहीं, भुऱ्या पठाण, तोहिद खान और इल्लू नाम के आरोपियों की तलाश जारी है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।