ट्रैफिक हवलदार पर ऑटो चढ़ाने का प्रयास
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
कामठी में ट्रैफिक कार्रवाई के दौरान ऑटो चालक ने हवलदार पर ऑटो चढ़ाने का प्रयास किया. ऑटो में बैठी तीन महिला यात्रियों ने भी हवलदार से मारपीट की. ट्रैफिक विभाग में कार्यरत हवलदार प्रल्हाद भंगाले ने 23 अक्तूबर की शाम ऑटो क्रमांक MH-49-E-0973 को ठहरने का इसारा किया. ऑटो चालक भंगाले को नजरंदाज करके तेजी से जाने लगा. भंगाले अपने वाहन से ऑटो का पीछा करने लगे. उन्होंने ऑटो को मार्ग में रोका. चालक ने ऑटो भंगाले पर चढ़ाने का प्रयास किया. ऑटो में सवार तीन महिला यात्री भी भंगाले से मारपीट करने लगी. इस झड़प में भंगाले की नेम प्लेट टूटकर नीचे गिर गई. न्यू कामठी पुलिस ने ऑटो चालक और तीनों महिला यात्रियों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा निर्माण करने का मामला दर्ज किया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।