सोम‌वार, 19 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
15:52 IST

एशियन पैरा गेम्स में भारत की दो बेटियों का कमाल, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनि लेखरा को सिल्वर

जापान में एशियन पैरा गेम्स के पहले दिन शूटिंग में मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनि लेखरा ने सिल्वर जीता।

एशियन पैरा गेम्स में भारत की दो बेटियों का कमाल, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनि लेखरा को सिल्वर तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

जापान में एशियन पैरा गेम्स की शुरुआत हो गई है। एशियन पैरा गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और देश का मेडल खाता खोल दिया। सोमवार को हुई शूटिंग स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीते। इस स्पर्धा में भारत को एक गोल्ड और एक सिल्वर, यानी कुल दो पदक मिले हैं।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने बढ़िया खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में देश की स्टार पैरा एथलीट अवनि लेखरा ने भी चमकदार खेल दिखाया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अवनि दो बार की पैरालिंपिक चैंपियन रह चुकी हैं। इन दोनों के पदक जीतने से देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।

पेरिस पैरालिंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल सोमवार को बेहद आक्रामक और सटीक लय में दिखीं। फाइनल में उन्होंने 250.0 पॉइंट्स का स्कोर किया। यह फाइनल काफी रोमांचक रहा और मोना ने आखिरी शॉट पर बाजी मार ली। इस स्पर्धा का कांस्य पदक दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने जीता।

पहले ही दिन एक ही स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर जीतकर भारत ने अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की है। एशियन पैरा गेम्स की पदक तालिका में भी भारत की एंट्री दमदार रही है। दोनों खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर पूरे देश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अब इस स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों से ऐसे ही सुनहरे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट के मुताबिक अवनि ने 2028 पैरालिंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है। वहीं मोना पहले ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में कोटा हासिल कर चुकी हैं। इस तरह 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग SH1 में भारत के पास दो कोटा हो गए हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे