बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लग गया चूना

मुकुंद कवाडे पीआई लकड़गंज थाना
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

ऑनलाइन कमाई का सपना दिखाकर साइबर अपराधियों ने एक युवक को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया है. बाबुलवन, गरोबा मैदान निवासी देवेश बागड़े के मोबाइल पर फर्जी आईडी 'रिया अग्रवाल' के नाम से एक लिंक भेजा गया था. इस लिंक को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का बताकर दावा किया कि यहां पैसे निवेश करने पर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. शुरुआत में बागड़े ने थोड़ी रकम निवेश की. इसके बाद ठग ने उन्हें मुनाफा भी दिया. मुनाफा देखकर बागड़े ने भी ज्यादा कमाई की उम्मीद में अलग-अलग तारीखों पर लगातार रकम निवेश करना शुरू कर दिया. उन्होंने कुल 8 लाख 42 हजार 600 रुपये निवेश कर दिए. लेकिन जैसे ही मोटी रकम ठग के हाथ लगी, कहानी पलट गई. बागड़े को न तो निवेश पर कोई मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई. आरोपी ने इसके बाद भी बागड़े से 1 लाख 20 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे. बागड़े को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार, स्नैपचैट पर 'रिया अग्रवाल' के नाम से संचालित आईडी धारक के खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे