गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
03:59 IST

दुर्गा स्थापना की लाइटिंग लगा रहे मजदूर की मौत

चेतन चौहान पीआई बजाज नगर

नागपुर.

बजाजनगर थाने के तहत अभ्यंकर नगर में दुर्गा स्थापना के लिए लाइटिंग लगाने के सिढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई. मृतक की भालदारपुरा निवासी 50 वर्षीय मो. जावेद अब्दुल सलीम है. जावेद अभ्यंकर चौक परिसर में देवी स्थापना के लिए लाइटिंग लगाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान सीढ़ी पर चढ़ते वक्त अचानक पैर फिसल गया. वह सिढ़ी से नीचे गिर पड़े. उनके सिर में गंभीर चोट आ गई. उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बजाजनगर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे