बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

दोस्त की बहन के लिए आवाज उठाने पर हमला

मंदा मनगटे पीआई पारडी थाना
जुर्म PT24 टीम

पारडी में वारदात, 7 आरोपियों पर मामला दर्ज

नागपुर.

दोस्त की बहन को परेशान करने का विरोध करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि उसे हमला करके गंभीर जख्मी कर दिया गया. यह वारदात पारडी के भवानी नगर स्थित पुनापुर चौक की है. भारतीय लोककल्याण सोसायटी, भवानी नगर निवासी प्रणय हेमराज हिरणखेड़े को उसके दोस्त ने बताया था कि आरोपी जयकुमार उर्फ जितु मनवर कोसरे उसकी बहन को परेशान कर रहा है. दोस्त की परेशानी देखकर प्रणय ने जयकुमार को समझाइश दी. यही बात जयकुमार को नागवार गुजर गई. इसी बात का बदला लेने के लिए जयकुमार ने अपने छह अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद प्रणय को उसके घर के सामने घेर लिया. उसे गालियां देने लगे. डंडों तथा लात-घूंसों से हमला करके प्रणय को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पारडी पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों में कृष्णा गोपाल यादव, जयकुमार उर्फ जितु मनवर कोसरे, रोहित उर्फ नटखट ओमप्रकाश कौशले, आकाश गणेश शाहू, समीर उर्फ मिठु परदेशी माहेश्वरी, करण और देवराडा क्लाराम कोसरे शामिल हैं.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे