बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:32 IST

दिवाली पर बोट की नई मुहिम, रवि किशन और श्रेया कालरा के साथ 80 प्रतिशत तक छूट

ऑडियो और वेयरेबल्स ब्रांड बोट ने दिवाली के लिए 'अपग्रेड टू बोट' मुहिम शुरू की है, जिसमें रवि किशन, श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला दिखेंगे।

भारत के बड़े ऑडियो और वेयरेबल्स ब्रांड बोट (boAt) ने दिवाली के मौके पर अपनी नई मुहिम 'अपग्रेड टू बोट' शुरू की है। इस मुहिम में जाने-माने अभिनेता रवि किशन, लोकप्रिय क्रिएटर श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला शामिल हैं। कंपनी का मुख्य मकसद है कि त्योहार के दिनों में ग्राहक रोज इस्तेमाल होने वाले टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट अपग्रेड करने के लिए आगे आएं।

मुहिम का आइडिया यह है कि आसपास के लोग टोकें, उससे पहले अपने ऑडियो प्रोडक्ट अपग्रेड कर लीजिए। त्योहार और रोजमर्रा की जिंदगी के जाने-पहचाने मौकों के जरिए यह दिखाया गया है कि सही टेक्नोलॉजी से गाने सुनने, घर बैठे मनोरंजन करने और खास पल मनाने का मजा कितना बढ़ सकता है।

दिवाली में लोग घर की सजावट, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी को पहले रखते हैं, लेकिन रोज के ऑडियो और दूसरे टेक गैजेट अक्सर नजरअंदाज हो जाते हैं। बोट ने इसी 'फेस्टिव मिसमैच' के आइडिया को हल्के-फुल्के अंदाज में उठाया है। संदेश यह है कि त्योहार की तैयारी में सिर्फ घर और पहनावा ही नहीं, मनोरंजन और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोडक्ट अपग्रेड करना भी उतना ही जरूरी है।

इस मुहिम में तीन डिजिटल फिल्में हैं, जो अलग-अलग सिचुएशन के जरिए बात रखती हैं। रवि किशन एक ऑफिस के सीन में नजर आते हैं, जहां अलग-अलग राय की वजह से सीधी-सादी बातचीत मजेदार गड़बड़ी में बदल जाती है और बोट का प्रोडक्ट हालात संभालने में मदद करता है। श्रेया कालरा की फिल्म में दिवाली पार्टी का माहौल खराब आवाज की क्वालिटी से बिगड़ता है और बोट के स्पीकर उसे सुधारते दिखते हैं। वहीं सूफी मोतीवाला घर में दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिताते हुए बेहतरीन साउंड क्वालिटी की अहमियत बताते हैं।

बोट के प्रवक्ता ने कहा, "त्योहार का समय ग्राहकों के लिए रोज इस्तेमाल होने वाले टेक प्रोडक्ट को दोबारा परखने और अपग्रेड करने का अहम मौका होता है। 'अपग्रेड टू बोट' के जरिए हम इस आइडिया को आसान और मनोरंजक तरीके से रखना चाहते थे। त्योहार में हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन सही टेक्नोलॉजी अनुभव को बेहतर बना सकती है। रवि किशन, श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के जरिए हम इसे अलग-अलग सिचुएशन में पेश कर रहे हैं। साथ ही ऑडियो, होम एंटरटेनमेंट, स्मार्टवॉच और पावर बैंक समेत हमारी बड़ी प्रोडक्ट रेंज की पहचान भी इस मुहिम से कराई जा रही है।"

पर्सनल ऑडियो में Rockerz 650 Pro, Airdopes Prime 800D, Nirvana Zenith Pro और Nirvana Utopia 2 ANC जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं, जिनमें एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और स्पेशियल ऑडियो के फीचर दिए गए हैं। होम एंटरटेनमेंट में Aavante Prime X, Aavante Prime 5000DA साउंडबार और PartyPal 650 उपलब्ध हैं, जो फिल्म और परिवार के कार्यक्रमों का मजा दोगुना करते हैं।

स्मार्टवॉच में क्रोम सीरीज (आयरिस, आइवरी, ईऑन, होराइजन), Ultima Vogue 2, Storm Call 4 और Sailor Nav हैं। सफर और खरीदारी के दौरान चार्जिंग की जरूरत के लिए Apex पावर बैंक सीरीज (PB400, PB 400Pro, PB445, PB332) पेश की गई है। मुहिम के तहत बोट के इन सभी प्रोडक्ट पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे