प्रेम संबंध के बहाने नाबालिग पर बलात्कार
नागपुर.
प्रेम संबंध की आड़ में नाबालिग से बलात्कार किया गया है. चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत करने के बाद नाबालिग को मदद मिली है. यह प्रकरण जरीपटका थाने के तहत हुआ है. आरोपी वैभव विश्व जगदीश (32) कपिल नगर है. 17 वर्षीय नाबालिग वैभव ने प्रेम संबंध रखने का झांसा दिया. नाबालिग की शिकायत के अनुसार वैभव ने 3 जुलाई को उससे शारीरिक संबंध बनाए. 10 अक्टूबर को वैभव शराब का सेवन करके नाबालिग के पास आया. उसने नाबालिग को शारीरिक संबंध बनाने को कहा. नाबालिग ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया. इससे संतृप्त होकर वैभव ने उसकी पिटाई कर दी. इसी बीच किसी सतर्क व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन को कॉल करके घटना की जानकारी दी. चाइल्ड हेल्पलाइन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग से पूछताछ की. जिसके बाद वैभव की सच्चाई का पता चला. चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से नाबालिक ने जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. नाबालिग को महिला बाल सुधार गृह में रखा गया है.