दिनदहाड़े घर में घूसा दरिंदा, पढ़ाई कर रही छात्रा से रेप
आरोपी गिरफ्तार, कलमना में वारदात
नागपुर.
नागपुर.शहर में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर वारदात सामने आई है। कलमना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के समय छात्रा घर के हॉल में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने आरोपी गजानन मेश्राम (32) पावनगांव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, घटना 1 नवंबर की दोपहर की है. छात्रा घर में अकेली पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पीछे के कमरे की ओर से घर में दाखिल हुआ. वह छात्रा को गला पकड़कर घसीटते हुए बेडरूम में ले गया. छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. आरोपी के भागने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची और उसकी पत्नी को भी आपबीती सुनाई. आरोपी की पत्नी ने भी पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. पीड़िता ने कलमना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।