ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का सबसे लंबे ODI करियर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
झिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर सबसे लंबे समय तक ODI खेलने वाले खिलाड़ी बने, सचिन का रिकॉर्ड पीछे छूटा।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम करीब एक दशक बाद झिम्बाब्वे की धरती पर वनडे सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसी मैच में झिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
टेलर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ते हुए पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। टेलर का वनडे करियर अब 22 साल और 148 दिन का हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम था, जो 22 साल और 91 दिन का था। अब ब्रेंडन टेलर ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या हैं, जिनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन तक चला। पाकिस्तान के जावेद मियांदाद इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, उनका करियर 20 साल और 272 दिन का रहा। झिम्बाब्वे के शॉन विलियम्स का करियर भी 20 साल और 187 दिन का रहा। हालांकि वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी तेंडुलकर के नाम है, उन्होंने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं।
पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर की लिस्ट कुछ इस तरह है: 22 साल 148 दिन के साथ ब्रेंडन टेलर (झिम्बाब्वे, 2004), 22 साल 91 दिन के साथ सचिन तेंडुलकर (भारत, 1989-2012), 21 साल 184 दिन के साथ सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, 1989-2011), 20 साल 272 दिन के साथ जावेद मियांदाद (पाकिस्तान, 1975-96) और 20 साल 187 दिन के साथ शॉन विलियम्स (झिम्बाब्वे, 2005-25)।
40 साल के ब्रेंडन टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद मई 2004 में उन्होंने झिम्बाब्वे के लिए टेस्ट डेब्यू भी किया। वे आज भी झिम्बाब्वे के लिए खेल रहे हैं, और खास बात यह है कि टेलर अभी भी तीनों फॉर्मेट में झिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अब तक टेलर झिम्बाब्वे के लिए 37 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 2,420 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम छह शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 207 वनडे मैचों में 6,704 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। 59 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 1,216 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।