शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

भरोसे में दिया ट्रक, भंगार में बेच डाला

भरोसे में दिया ट्रक, भंगार में बेच डाला तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

परिचित आरोपी की करतूत, धोखाधड़ का मामला दर्ज

नागपुर.

भरोसा जीतकर लाखों रुपये की चपत लगाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फाइनेंस पर खरीदे गए ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसकी किस्तें भरने का भरोसा देने वाले व्यक्ति ने महज दो किस्तें भरने के बाद भुगतान बंद कर दिया. जब ट्रक मालिक ने अपना वाहन वापस मांगा, तो उसे पता चला कि ट्रक को भंगार में काटकर बेच दिया गया है. शिकायतकर्ता शुभम शामकलवर के ममेरे भाई आकाश भालेराव का आरोपी सुरेश गायकवाड़ (35) नागाजुर्न कॉलोनी से परिचय है. इसी पहचान और दोस्ती का फायदा उठाकर गायकवाड़ ने आरोपी ने शामकुवर का भरोसा हासिल किया. उसने शामकुवर के नाम पर ट्रक फाइनेंस कराया और उसे अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही आश्वासन दिया कि वह ट्रक की बाकी किस्तें नियमित रूप से भरता रहेगा. शुरुआत में दो किस्तें भी जमा कीं, जिससे शामकुवर को भरोसा हो गया. लेकिन इसके बाद अचानक गायकवाड़ ने किस्तें भरना बंद कर दिया गया. जब शामकुवर ने गायकवाड़ से ट्रक वापस मांगा, तो उसे बताया गया कि ट्रक भंगार में काटकर बेच दिया गया है. यह सुनकर शामकुवर के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस ट्रक को उसने फाइनेंस कराया था, वह अब सड़क पर चलने की स्थिति में ही नहीं था. शामकुवर की शिकायत पर कपिल नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे