सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

उज्जैन में मोहल्ले में रहने के बदले हफ्ता मांगने और परिवार को पीटने वाला विजय उर्फ टोकन गिरफ्तार

PT24 इंदौर टीम

पंवासा पुलिस ने तलाई की पाल के विजय उर्फ टोकन को हफ्ता मांगने और मारपीट के मामले में पकड़ा है। उस पर 2018 से 2026 तक कुल 11 मामले दर्ज हैं।

उज्जैन की पंवासा पुलिस ने विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने मोहल्ले में रहने के बदले हफ्ता मांगा और पैसे देने से मना करने पर एक परिवार के साथ मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक विजय को इससे पहले आबकारी एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच में मारपीट और अवैध वसूली के इस मामले में भी उसका हाथ होना सामने आया। उसके खिलाफ 2018 से 2026 के बीच कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को तलाई की पाल में रहने वाली सोना सोलंकी ने पंवासा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि विजय उर्फ टोकन अपने साथियों को लेकर उनके घर के सामने पहुंचा और मोहल्ले में रहने के एवज में हफ्ता मांगा।

सोना सोलंकी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपितों ने उन्हें और उनके माता-पिता को डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी को भी नहीं छोड़ा गया। उसे भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(ए), 119(1), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के बाद विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गंगाराम राठौर का बेटा है, उसकी उम्र 25 साल है और वह तलाई की पाल का रहने वाला है।

थाना प्रभारी (टीआई) गमर मंडलोई ने बताया कि विजय उर्फ टोकन के खिलाफ 2018 से 2026 तक कुल 11 मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। इन मामलों में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं।

#इंदौर#PT24#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन