उज्जैन में सीमांकन नहीं करने पर नागगुराड़िया के पटवारी निलंबित, मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची थी शिकायत
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जमीन के सीमांकन की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करना महिदपुर तहसील के नागगुराड़िया के हल्का पटवारी को भारी पड़ा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की नाराजगी के बाद एसडीएम महिदपुर ने पटवारी गोपालसिंह तोमर को निलंबित कर दिया।
उज्जैन जिले में जमीन के सीमांकन की शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करना नागगुराड़िया के हल्का पटवारी को महंगा पड़ गया। शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची थी। उसकी समीक्षा के दौरान मामला सामने आया तो कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नाराजगी जताई और पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम महिदपुर ने हल्का पटवारी गोपालसिंह तोमर को निलंबित कर दिया।
यह मामला महिदपुर तहसील के गांव नागगुराड़िया का है। यहां भूमि सर्वे क्रमांक 632/4, 635/1/1 और 635/3/1 का सीमांकन नहीं किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में दर्ज कराई गई थी।
12 नवंबर को हुई आरओ बैठक में कलेक्टर ने इस शिकायत की समीक्षा की। इसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि पटवारी ने सीमांकन नहीं किया है। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही माना और कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसीलदार झारड़ा के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए एसडीएम महिदपुर ने पटवारी गोपालसिंह तोमर को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।