रविवार, 15 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इंदौर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में उज्जैन के तराना का युवक गिरफ्तार

दिन की रोशनी में थाने के बाहर दो पुलिसकर्मी चलते हैं, पास में पुलिस की गाड़ी खड़ी है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

लसूड़िया पुलिस ने 20 साल की युवती की शिकायत पर तराना के रहने वाले विशाल राठौर को घर से गिरफ्तार किया है। उस पर दुष्कर्म, शादी से मुकरने और रुपए लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने उज्जैन के तराना के रहने वाले एक युवक को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। 20 साल की एक युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को तराना में उसके घर से पकड़ा। उसका एमवाय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान विशाल से हुई। विशाल दिनेश राठौर का बेटा है और ग्राम तराना (उज्जैन) का रहने वाला है। बातचीत बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। इसके बाद विशाल इंदौर आया और दोनों की एक-दो बार मुलाकात हुई।

30 दिसंबर 2025 को विशाल ने होटल में लंच करने की बात कही और युवती को लसूड़िया इलाके के ग्रैंड शौर्य होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

मार्च 2026 में बातचीत के दौरान युवती ने विशाल से पूछा कि क्या उसने अपने परिवार को उनके रिश्ते के बारे में बताया है। इस पर आरोपी शादी की बात से मुकर गया। उसने कहा कि दोनों अलग-अलग समाज के हैं, इसलिए शादी नहीं कर सकते।

आरोप यह भी है कि विशाल ने युवती से कुछ रुपए लिए थे। बाद में उसने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया, अपशब्द कहे और युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया।

बदनामी के डर से युवती ने पहले यह बात किसी को नहीं बताई। करीब 10 दिन पहले आरोपी विशाल उसे ब्लैकमेल करने लगा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवती को रोते देखकर घरवालों ने उससे पूछताछ की। तब उसने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई।

गुरुवार रात युवती अपने परिजनों के साथ लसूड़िया थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी और आरोपी विशाल को तराना में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन