सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

बुरहानपुर में कांग्रेस ने नेहरू की 137वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सियासत PT24 राजनीति डेस्क

बुरहानपुर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। मंडलम अध्यक्ष शेख रुस्तम ने विज्ञान, शिक्षा और उद्योग में उनके योगदान को याद किया।

बुरहानपुर में शनिवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नेहरू के योगदान को याद किया गया और बाल दिवस के महत्व पर भी बात हुई।

कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष शेख रुस्तम ने कहा कि नेहरू ने देश को मजबूत लोकतांत्रिक नींव दी। उनके मुताबिक नेहरू ने विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और उद्योग के विकास के लिए कई संस्थान बनाए, जो आज भी देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

शेख रुस्तम ने यह भी कहा कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, आपसी सद्भाव और सबको साथ लेकर विकास करने के रास्ते पर चलना ही नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बाल दिवस पर हुई चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बेहतर भविष्य और अच्छी शिक्षा के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हमीद काजी, नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव, डायमंड देवड़ा, कैलाश यावतकर, आशीष भगत, शहजाद नूर, रियाज उल हक अंसारी, वसीम बक्श, अरुण जोशी, हुजैफा मुलायमवाला, संतोष पाटिल, अकरम पठान, प्रदीप दुबे, राजकुमार वाछवानी, अयाज अंसारी और शोएब सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#इंदौर#सियासत#PT24#Politics#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन