देवास में कार से 60 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी गई, दो आरोपी गिरफ्तार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
देवास की कोतवाली पुलिस ने बालगढ़ रोड पर एक कार से करीब 2 लाख 40 हजार रुपए की देशी शराब जब्त की। कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
देवास की कोतवाली पुलिस ने बालगढ़ रोड पर पुलिया के पास एक सफेद कार से 60 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। सोमवार को हुई इस कार्रवाई में कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
जब्त शराब की मात्रा 540 लीटर बताई गई है और उसकी कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह शराब इंदौर से लाई गई थी।
सब इंस्पेक्टर रूपेंद्र नाहर ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम ने बालगढ़ रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया। कार में संजय बामनिया और जितेंद्र बामनिया सवार थे।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें देशी मदिरा प्लेन की 60 पेटियां मिलीं। हर पेटी में 50 क्वार्टर रखे थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके पास शराब का लाइसेंस नहीं है।
दोनों आरोपी सोनकच्छ के पालवी खेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरुआती पूछताछ में शराब इंदौर से लाने की बात कही है। लेकिन शराब कहां से खरीदी गई थी और देवास में किसे पहुंचानी थी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों के दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।