दमोह में कार सवार महिला से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर पति और परिजनों की पिटाई
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दमोह के देहात थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के कार से लौट रहे परिवार का पीछा कर महिला से छेड़छाड़ और पति व परिजनों से मारपीट का आरोप है। परिवार ने जबलपुर नाका चौकी में आवेदन दिया है।
दमोह के देहात थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार में सफर कर रही एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के पति और साथ मौजूद परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। आरोप एक कार में सवार कुछ लोगों पर है, जो घटना के बाद मौके से भाग निकले।
वारदात सुबह करीब 4 बजे की है। जगह जबलपुर नाका चौकी के अंतर्गत आम चौपरा में महाराजा पैलेस के पास बताई गई है।
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दो परिजनों के साथ कार से जबलपुर से दमोह लौट रहे थे। तेजगढ़ से ही दमोह पासिंग एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोग उनके पीछे लग गए। आरोप है कि इन लोगों ने अपनी कार कभी आगे तो कभी पीछे लगाकर परिवार को परेशान किया। इसी दौरान महिला से छेड़छाड़ भी की गई।
बायपास के पास आरोपियों ने अपना वाहन पीड़ित परिवार की कार के आगे खड़ा कर दिया। इसके बाद एक आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचा। पति ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। कार से बाहर निकलकर बाकी परिजनों ने भी विरोध किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
इसके बाद आरोपी मंडी की ओर भाग निकले। परिवार जबलपुर नाका चौकी पहुंचा और आवेदन देकर मांग की कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आवेदन देने के बाद परिवार सागर की ओर रवाना हो गया।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।