खातेगांव थाना प्रभारी हत्याकांड में फरार आरोपी पार्टेंद्र जायसवाल ने कोर्ट में किया सरेंडर
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
खातेगांव थाना प्रभारी की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पार्टेंद्र जायसवाल ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वारदात के बाद से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार था।
इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस इससे पहले सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये हैं मनीष जायसवाल, राहुल जायसवाल, केराम सिंह, विजय राव, गजेंद्र रावत, धीरज और भूपेंद्र राणा। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इन सभी को जेल भेज दिया था।
मामले से जुड़े एक और आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत हो चुकी है।
यानी पार्टेंद्र को मिलाकर अब आठ आरोपी पुलिस या कोर्ट के हवाले हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। पार्टेंद्र के सरेंडर के बाद अब पुलिस इस केस में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ की तैयारी कर रही है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।