सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नर्मदापुरम के मालाखेड़ी में तीन मकानों के ताले टूटे, दो नकाबपोश पकड़े गए, दो फरार

सुबह की रोशनी में पुलिसकर्मी घर का ताला जांचते हैं, लोग सड़क पर खड़े हैं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 अपराध डेस्क

नर्मदापुरम के मालाखेड़ी की मंगलमय परिसर कॉलोनी में चार नकाबपोश चोर तीन मकानों में घुसे। रहवासियों ने दो को पकड़कर पीटा, दो जेवर लेकर भाग गए।

नर्मदापुरम के मालाखेड़ी में बने मंगलमय परिसर में शुक्रवार और शनिवार के बीच की रात 2 से 3 बजे के बीच चार नकाबपोश चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए। आहट होने पर रहवासियों की नींद खुल गई।

रहवासियों ने दो चोरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग निकले। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई।

मंगलमय परिसर के रहवासी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि चोरों ने उनके पड़ोसी संजय गौर के दो मकानों और सामने रहने वाले गोविंद गौर के मकान का ताला तोड़ा। संजय गौर का एक मकान सूना पड़ा था।

रात करीब 3 बजे संजय गौर परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से लौटे। घर के बाहर दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्होंने चोर-चोर कहकर शोर मचाया। आवाज सुनकर कॉलोनी के रहवासी उन्हें पकड़ने दौड़े। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक भागने लगे, जिन्हें रहवासियों ने पकड़ लिया और पीट दिया।

शनिवार सुबह कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया।

#इंदौर#जुर्म#PT24#Crime#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन