मंगलवार, 17 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

देवास में चलती चार्टर्ड बस के पिछले हिस्से में आग, समिति के दो सदस्यों ने बुझाई

दिन की रोशनी में चौड़ी सड़क, ट्रक बसें, बीच में पौधे और किनारे दुकानें तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 शहर डेस्क

देवास के रसलपुर बायपास चौराहे के पास इंदौर से भोपाल जा रही खाली चार्टर्ड बस में आग लगी। नगर रक्षा समिति के दो सदस्यों ने बस रुकवाकर आग बुझा दी।

देवास में रसलपुर बायपास चौराहे के पास इंदौर से भोपाल जा रही एक चार्टर्ड बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। बस उस समय खाली थी। नगर रक्षा समिति के दो सदस्यों ने बाइक से बस का पीछा किया, उसे रुकवाया और बस में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझा दी।

समिति के सदस्य चेतन गुर्जर ने बताया कि दोपहर में वे अपने साथी योगेंद्र महेश्वरी (गोलू महेश्वरी) के साथ रसलपुर पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी इंदौर की ओर से आ रही बस के पिछले हिस्से में उन्हें धुआं और आग की लपटें दिखाईं दीं।

दोनों ने बाइक से कुछ मीटर तक बस का पीछा किया और उसे रुकवाया। इसके बाद बस में रखे अग्निशमन यंत्र से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

चेतन के मुताबिक बस इंदौर में मेंटेनेंस कराने के बाद भोपाल लौट रही थी। शुरुआती आशंका है कि पीछे की ओर इंजन के पास कपड़ा या तेल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने से आग लगी। हालांकि आग लगने का असली कारण अभी साफ नहीं है।

#इंदौर#शहर#PT24#Civic#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन