सोम‌वार, 16 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

देवास में शादी से दो महीने पहले 22 साल के देवराज गवाटिया ने दी जान

दिन की रोशनी में घर के बाहर पुलिसकर्मी जांच करते हैं, पास में वाहन खड़ा है तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
समाज PT24 समाज डेस्क

न्यू देवास में शुक्रवार देर रात 22 साल के देवराज गवाटिया ने जान दे दी। शनिवार सुबह शव घर में मिला। दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। बीएनपी थाना पुलिस जांच कर रही है।

देवास के न्यू देवास इलाके में शुक्रवार देर रात 22 साल के देवराज गवाटिया ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव घर के पोर्च में लटका मिला।

सुबह छोटे भाई धर्मराज की नींद खुली तो उसने बड़े भाई को फंदे पर लटका देखा। उसने घरवालों को जगाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

देवराज परिवार के साथ न्यू देवास में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। वह रोज रात को करीब 12 बजे काम खत्म करके घर लौटता था। शुक्रवार रात भी वह घरवालों के सोने के बाद करीब 12 बजे घर पहुंचा था।

धर्मराज ने बताया कि देवराज कंपनी में ही खाना खाता था। कंपनी के लोगों का कहना है कि उसने उनके साथ भोजन तो किया था, लेकिन ठीक से खाना नहीं खाया। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर चला गया था।

देवराज के परिजनों के मुताबिक उसकी सगाई दो साल पहले हुई थी और दो महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

#इंदौर#समाज#PT24#Society#Indore

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन