विवो का एक और नया स्मार्टफोन आने को तैयार, BIS की वेबसाइट पर V80 FE दिखा
विवो अपनी V80 सीरीज में एक और स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। Vivo V80 FE मॉडल नंबर V2624 के साथ BIS की वेबसाइट पर देखा गया है।
स्मार्टफोन और टेक कंपनी विवो अपनी V80 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। यह फोन Vivo V80 FE है, जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2624 के साथ देखा गया है।
कंपनी ने इसी महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपना नया Vivo V80 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। उसके बाद अब वह एक और स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है, जिसकी कीमत बजट फ्रेंडली सेगमेंट में रहने वाली है।
यह फोन इससे पहले इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट SDPPI पर भी देखा गया था। मॉडल नंबर V2624 वाला यह फोन इंडोनेशियाई सर्टिफिकेशन में V80 FE के नाम से लिस्ट है। सर्टिफिकेशन में इस आने वाले फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। विवो ने भी अब तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है। फिर भी इस फोन के जल्द भारत में लॉन्च होने की संभावना है, इसलिए सबकी नजर अब कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर है।
अब बात विवो V80 की। इसके 8 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये है, जबकि 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss कैमरा दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला 144Hz अमोलेड डिस्प्ले और 7,200mAh की बैटरी है। फोन 90W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कंपनी ने पिछले साल विवो V70 FE लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच का 1.5K 120Hz अमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेन्सिटी 7360 टर्बो चिपसेट, 200MP का मुख्य कैमरा, 7,000mAh की बैटरी और 90W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने कीमत बढ़ाकर 44,999 रुपये कर दी।